परवेज अख्तर /सीवान
गुठनी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर 26 जनवरी से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने को ले आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें खिलाड़ियों के आने-जाने, रहने, भोजन, स्टेडियम के रख रखाव आदि पर चर्चा की गई। मौके प मनोज गुप्ता, चंद्रमा मांझी, गौतम राय, चंद्रमा प्रसाद, हरिशचंद्र जायसवाल,अवधेश चौधरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।