बेतिया – नरकटियागंज:– बकाया भुगतान राशि नहीं मिलने से एएनएम ने जताया आक्रोश, आंदोलन करने की दी चेतावनी

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:- नरकटियागंज के अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत अनुबंधित एएनएम का मानदेय बकाया राशि पिछले पांच महीनों से नहीं मिलने से एएनएम में आक्रोश ब्यापत है। इस बावत नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के सभी एएनएम ने प्रभारी चिकित्सक शिव कुमार को पत्र देकर मानदेय भुगतान राशि नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्मार पत्र के माध्यम से बताया गया है कि पांच माह से बकाया राशि के साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाला एरियर अप्रैल 2017 से लंबित है । दूसरी तरफ एएनएम के सामने मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उनका कहना है की ऐसे ही रवैया रहा तो हम लोग आन्दोलन करने पर उतारू हो जायेगे।




Recent Comments