तीन दिवसीय सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बिहार ने यूपी को 3-1 गोल से हराया– खेल हमें सिखाता है अनुशासन व टीम भावना : डॉ. कुंदन कुमार- टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को

-रिपोर्ट : कमल सिंह सेंगर ;एकमा/छपरा (सारण) : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा पर्व के अवसर पर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के खेल के मैदान में सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन फुटबॉल मैच के दौरान बिहार के सीवान की टीम ने उत्तर प्रदेश मऊ को 3 -1 गोल से हराया। सद्भावना टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह व विशिष्ट अतिथि उद्योगपति श्रीकांत यादव मौजूद रहेंगे।रविवार को दूसरे दिन के मैच में यूनाइटेड क्लब सीवान (बिहार) ने बुनकर फुटबॉल क्लब म ऊ (यूपी) को 3-1 गोल से से हराया।
मैच का उद्घाटन बीडीओ डॉ. कुंदन कुमार ने किया।
इस मौके पर बीडीओ डॉ. कुमार ने कहा कि खेल न सिर्फ हमारे तन व मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करता है। खेल आपस में कई दिलों को जोड़ने का भी काम करता है।
इस अवसर पर पुलिस उप निरीक्षक विमलेश्वर पांडेय, अहमद अली नेता, श्याम विहारी पंडित, उपेंद्र यादव, रंजीत सिंह, छविनाथ मांझी, उमा यादव, चंद्रशेखर सिंह आजाद, ललन पंडित, अनिल यादव, कॉमेंटेटर उपेंद्र पांडेय, सुमन कुमार कुशवाहा, बबलू गुप्ता, कमल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।