कार्यक्रम पदाधिकारी से मिला नियोजित शिक्षकों का शिष्टमंडल
सिवान : शिक्षक नेता मंगल कुमार साह के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा सिवान से एक शिष्टमंडल मिला जिसमें जिले के नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान सहित सातवें वेतन निर्धारण के संबंध मे विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ईद से पहले जीओबी से वेतन भुगतान होने वाले शिक्षकों का भुगतान कर दिया जाएगा, जिन प्रखंडों से अब तक सेवा पुस्तिका जिला को प्राप्त नहीं हुआ है उसे जल्द मांगवा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों का सातवें वेतन का निर्धारण हो चुका है उनका सातवें वेतन निर्धारण के अनुसार वेतन भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर एसएसए से भुगतान होने वाले शिक्षकों का अगर जिला को आवंटन प्राप्त हो जाएगा तो उनका भी ईद के पहले वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप लोग भी
अपने स्तर से प्रखंडों से निगेटिव सूची भेजवाने का प्रयास करें। शिष्टमंडल में मिलने वाले अली अबास, वसी अहमद गौसी, मो. रब्बान हुसैन, जुनेद अली, अजय कुमार, प्रताप कुमार, सुनील प्रसाद, अजय कुमार राम, सोहन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
——-