शहर के पश्चिमी छोर की विद्युत आपूर्ति होगी दुरुस्त, लगाये जायेंगे 14 ट्रांसफार्मर
विनीत कुमार, छपरा
छपरा शहर के पश्चिमी छोर की विद्युत आपूर्ति जल्द ही दुरुस्त होगी। शहर के फीडर 2 के तहत आनेवाले दारोगा राय चौक से लेकर ब्रह्मपुर तक के विद्युत उपभोक्ताओं को लचर विद्युत आपूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। शहर के फीडर 2 में लचर विद्युत आपूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या को ले स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ सर्किट हॉउस में बैठक की। बैठक के बाद विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि फीडर 2 में विद्युत आपूर्ति को ले जो समस्या है उसका निवारण शीघ्र ही कर लिया जाएगा।

विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार
कार्यपालक अभियंता ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में 14 और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। श्री कुमार ने बताया कि बारिश के कारण भी बिजली ट्रिप कर जा रही है जिस कारण कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या है।

बैठक करते विधायक डॉ सीएन गुप्ता
छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने भी जल्दी ही शहर की विद्युत आपूर्ति ठीक करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को देते हुवे कहा कि फीडर 2 में विद्युत आपूर्ति की समस्या को अतिशीघ्र दुरुस्त करें व लापरवाह विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर कार्यवाई करें।
सर्किट हाउस में विधायक ने कई विद्यालय के हेडमास्टर के साथ भी बैठक की व उन्हें कई निर्देश दिए।
इस दौरान राजेश फैशन, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, राजेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।




Recent Comments