दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
21 दिन बीते,मझौलिया फायरिंग के रहस्य नहीं उठा परदा
घटनाक्रम
26 अक्टूबर को सीमेंट व्यवसायी रविंद्र कुशवाहा की दुकान पर चली थी गोली
पोलदार बिगु मांझी के कमर में लगी थी गोली
अपराधी लगातार मोबाइल पर रंगदारी के लिए दे रहे है धमकी
सुशासन की सरकार में मझौलिया फायरिंग घटना के एक पखवारा बीत जाने के बाद भी पुलिस को अबतक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान भी नहीं की है। जबकि बेख़ौफ़ अपराधी सीमेंट व्यवसायी रविन्द्र कुशवाहा के परिवार वालों को रंगदारी के लिये लगातार धमकी दे रहे हैं।इस घटना के 21 दिन पूरे हो गए। जबकि एक भी अपराधी पकड़ में नहीं आये है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के खुलासा के लिए वरीय अधिकारी एक टीम भी बनाई है जो इसपर काम भी कर रही है।
जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर दिन शुकवार को दिनदहाड़े थाना के ठीक सामने छड़ सीमेंट दुकान पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान दुकान पर काम करने वाले मजदूर बिगु मांझी को कमर में गोली लग गयी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मझौलिया में काफी हंगामा भी किये थे।स्थानीय सांसद व विधायक भी घटना स्थल पर पहुंचे थे और आक्रोशित लोगों को भरोसा भी दिलाया था कि पुलिस कार्रवाई में कोई देरी नहीं बरती जाएगी और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। लेकिन समय के साथ ये भी भरोसा लोगों को चुनावी वादा ही अब लगने लगा है।