तालाब में डूबने से छात्र की मौत से परिजनों में मातम
हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के सहुली गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से सहुली निवासी भूपेंद्र पटेल के पुत्र आदित्य राज (14) की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजन अपने आप को संभाल नहीं पा रहे हैं। वह कक्षा नौ का छात्र था। आदित्य अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसे एक बहन थी। इस घटना के बाद मां-बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता भूपेंद्र पटेल क्षय रोग से ग्रसित हैं। इस संदर्भ में थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।




Recent Comments