वैशाली :बेलगाम अपराधियों को मिल रहा है सरकार का संरक्षण-पप्पू यादव 
# प्रेम कुमार ,बिदुपूर (हाजीपुर)

बिदुपुर : 
जन अधिकार पार्टी के मुखिया सह सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि पूरे बिहार में अपराधियों को बोलबाला हो गया है. अपराधियों को पूरी तरह सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन संरक्षण देने का काम कर रही है.
पप्पू यादव बिते कुछ दिनो महनार व्यवसायी गोलीकांड में मारे गये। मृतक श्रवण के परिजनों से मिलने जाने के क्रम में हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग बिदुपुर स्थित गांधी चौक पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।उन्होंने पत्रकार से वार्तालाप के दौरान कहा की राज्य सरकार एवं विपक्ष दोनों पर गरीब विरोधी काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है. राज्य के विकास का सिर्फ ढोल पीटा जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराते कहा कि हाल के दिनों में ही नवादा,सासाराम,वैशाली के राजापाकर बसौली गाव में जहरीली शराब पीने से 72 घंटे के अंदर चार पांच लोगों की मौत हो गई। पूरे प्रदेश में बीस व्यक्ति की मौत होती है प्रतिदिन जहरीली शराब पीने से।
 उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बालूबंदी,शराबबंदी का ढोंग करके बिहार में नीतीश जी शराब और बालू की मार्केटिंग कर रहे हैं। राज्य में प्रतिदिन बीस ट्रक शराब पकड़ाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बगैर फार्म भरे ही यूपीएससी सलेक्शन कर दिया जाता है और आम आदमी गरिब तो आगे बढ़ ही नहीं सकता दलितों पर प्रतिदिन हिंसा हो रही है इसकी चिंता उन्हें नहीं है। सिर्फ ट्विट पर ट्वीट करने मैं व्यस्त रहते हैं । इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के नेता सह राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजा यादव, पंकज कुमार, अमोद सिंह मुखिया आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।