संजय विजित्वर (हाजीपुर) –

स्थानीय राजनंदन परिसर में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए बच्चों के द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती हर्षोल्लास मनाई गई ।इस मौके पर प्रबुद्ध लोगों ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलासचिव पंकज कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पंकज कुशवाहा ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वीर कुंवर सिंह देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने देश की रक्षा और उसका मान-सम्मान बनाये रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।वीर कुंवर सिंह का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। उनके जीवन से शोषण ,दमन के खिलाफ पूरी शक्ति के साथ संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बिहार में 67 दिनों से शिक्षकों का सात सूत्री मांगों के समर्थन में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान 56 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने प्राणों की आहुति दे दी। इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी ख्याल रखकर सभी ने बारी- बारी से वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा, अर्पिताराज,अर्जिता राज,केसू, अमरीश,अभिनिष तथा समाजसेवी अश्विनी कुमार भी शामिल थे।