विवाहिता के घर पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने किया पुलिस के हवाले

छपरा।मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवांरी गांव में एक विवाहित महिला से मिलने आए उसके रिश्तेदार प्रेमी को परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।थाने के हवालात में बंद प्रेमी सहाजितपुर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव का निवासी राज बंधु तिवारी का पुत्र युवक सत्य प्रकाश तिवारी बताया जा रहा है।मामला तब प्रकाश में आया जब प्रेमी युवक को सोमवार को पुलिस हवालात में रखा गया था।मामलें में बताया गया है कि प्रेमी युवक रविवार के देर शाम को विवाहित युवती के ससुराल अवांरी गांव में कार से आ धमका और युवती की बिदाई कराने को लेकर परिजनों पर दबाव बनाने लगा।लेकिन परिजनों ने युवती के मैके वालों से जानकारी ली तो उन लोगों ने इसकी मनाही कर दिया।तब जाकर परिजनों ने युवक का विरोध किया।विरोध करते देख युवक ने विवाहिता युवती के परिजनों से मारपीट शुरू कर दी।मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मढ़ौरा थाने की पुलिस ने पहुंच कार को जप्त कर युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई।मिली जानकारी के अनुसार युवती की शादी पिछले वर्ष दिसंबर में ही हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता युवती का एक निकट रिश्तेदार बोलकर एक शादीशुदा युवती से मिलने आया करता था। इस मामलें को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहित युवती के ससुराल वालों ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत किया है।जिसमें विवाहिता के रिश्तेदार युवक पर कई गंभीर आरोप लगाये गए हैं।जिसको लेकर पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया।