मारपीट में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत
#रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर(सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला गांव के मंतोष कुमार सिंह समेत दो युवकों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है । जिसमें गंभीर रूप से घायल मंतोष की पीएमसीएच पटना में ईलाज के दौरान शनिवार की शाम मौत हो गई । इस मामले में आरोपी उसी गांव के तेरस महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटना की प्राथमिकी चचेरे भाई राहुल कुमार सिंह ने इसुआपुर थाने में दर्ज कराई है । जिसमें कहा गया है कि वे दोनों भाई शुक्रवार की संध्या मोटरसाइकिल से इसुआपुर बाजार जा रहे थे कि रास्ते में तेरस महतो , अर्जुन महतो ,सुबास महतो , विकास महतो , मुन्ना महतो तथा धीरज महतो न उन्हें घेर लिया था ।सभी ने मिलकर लाठी-डंडे तथा फरसा से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी मंतोष को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।वहां से भी चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया । जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।