अमनौर बाईपास से गुजर रही बस बीच सड़क में धंसने से फंसी
अमनौर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सड़क धंसने से अमनौर बाईपास से गुजर रही बस बीच सड़क में जा फंसी. जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को गोपालगंज से पटना जा रही राज सागर बस अमनौर बाईपास के रास्ते से जा रही थी तभी अचानक सड़क चार फीट तक धंस गई. जिससे बस का पिछला चक्का उसमें जा गिरी .बस में सवार यात्री रोने चीत्कारने लगे,बस कन्डेक्टर आनन फानन में बस से यात्री को बस से बाहर निकाला. ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद गड्ढे से बस को निकाली गई. बस क्षति ग्रस्त हो जाने के कारण यात्रियों को दूसरे बस से अपनी यात्रा करना पड़ा. मालूम हो कि सिवान गोपालगंज, मलमलिया, मशरख तरैया मढौरा से पटना जाने के लिए इसी बाईपास से होकर जाना पड़ता है. जो सड़क धंसने से बडे गाडियां अब इस रास्ते से नहीं जा सकेगा. हालांकि इस बाईपास सड़क का हाल बहुत जर्जर है. सड़क के बीच दर्जनों गड्ढे बने हुए है. बस चालक ईश्वर के नाम लेकर इस मार्ग से गुजरते है. कब कौन सी वाहन कहां पलट जाय कहना मुश्किल है.





Recent Comments