
मांझी के नरपलिया में महागठबंधन प्रत्याशी रंधीर के पक्ष में तेजस्वी ने किया चुनावी सभा
ロ जेल में डाल दो चाहे फांसी पर चढ़ा दो हम डरने वाले नही हैं : तेजस्वी
मांझी(सारण) : जेल में डाल दो चाहे फांसी पर चढ़ा दो हम डरने वाले नही हैं। भाजपा वाले सावधान हो जाओ पलटू चाचा फिर पलटी मारने वाले हैं। यह बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्थानीय नरपलिया खेल के मैदान में महागठबंधन प्रत्यासी रणधीर सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जुमले बाजी व वादा खिलाफी कर भाजपा ने अपनी कब्र खुद ही खोद ली है। अब तो भाजपा का सफाया तय है। प्रधानमंत्री हताशा में बदहवाश होकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रत्यासी रणधीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सांसद मोदी के नाम पर वोट मांगते फिर रहे हैं। उन्हें अपने द्वारा किये विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगने का साहस दिखाना चाहिए। उन्होंने मांझी जैतपुर सड़क की मांग को लेकर आंदोलन रत सोनबरसा के लोगों से मतदान दान में भाग लेने की अपील की तथा उनकी मांग पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। समारोह को विधायक रामानुज प्रसाद यादव पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी सलीम परवेज प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव अब्दुल गफ्फूर विजय प्रताप सिंह ओम प्रकाश कुशवाहा उमाशंकर ओझा जितेंद्र सिंह देवेन्द्र सिंह ई सौरभ सन्नी अशोक सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता महेश यादव ने किया।
इससे पहले राजद नेता राहुल गुप्ता ने समारोह पूर्वक प्रत्यासी रणधीर सिंह को सिक्को से तौला। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि बाबूजी प्रभुनाथ सिंह ने आपसे जो रिश्ता बनाया है उसमें कभी दाग नही लगने दूंगा।




Recent Comments