✍️परवेज अख्तर/सिवान/तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित जेडीयू नेता अब्दुल करीम रिज़वी के आवास पर शुक्रवार को पटना से सिवान आने के क्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर का भव्य स्वागत किया। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकताओ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कहा कि कार्यकर्ता हीं पार्टी की रीढ़ है। मौके पर महाराजगंज चिधायक हेमनारायण साह, जीरादेई विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैशर, टुनटुन प्रसाद, प्रभुनाथ प्रसाद, गोल्डेन सैफी के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।