वैशाली :प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने को लेकर जदयु कार्यकर्ताओ की बैठक हुआ सम्पन्न
 प्रेम कुमार- बिदुपूर (हाजीपुर) 

बिदुपूर  प्रखंड के जनता दल यू प्रखंड सम्मेलन  सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक रविवार को आयोजित किया गया।बैठक में प्रत्येक गांव एवम टोले से एक हजार कार्यकर्ता को प्रशिक्षण में भाग लेने का प्रस्ताव पारित किया गया।
रविवार को प्रखंड कार्यालय शीतलपुर कमालपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर प्रसाद मुकेश एवम संचालन युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया ने किया।श्री मुकेश ने सम्बोधित करते हुए कहा की प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचायेगे।इसी को लेकर आगामी 27 दिसम्बर को प्रखंड स्थित किसान भवन में प्रदेश,जिला,और प्रखंड के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षक द्वारा कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया जायेगा।इस प्रशिक्षण में सभी।प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत के अध्यक्ष भी भाग लेगे।इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अभियान समिति का भी गठन किया गया।बैठक को सम्बोधित करने वालो में राजेश्वर प्रसाद मुकेश,अनिल कुमार चौरसिया,गजेंद्र भगत,सन्तोष कुमार निराला,प्रॉ प्रमोद कुमार शर्मा,अमरेंद्र साह,मुंद्रिका राय,बालेश्वर राय,धर्मेंद्र  चौरसिया,धर्मवीर ठाकुर,ललन झा,विनोद राय,अनिल कुमार,ध्रुव नारायण चौधरी,हरि मोहन प्रसाद,जितेंद्र कुमार सिंह,उमेश साह मुखिया,डॉ सीयाराम,दुख हरन पंडित,दयानन्द भगत,मोहम्मद जुबैर,कलाम,सोनी चौरसिया,वीणा देवी मालती देवी,सुनीता देवी आदि है।