18 जुलाई तक आपति की अंतिम तिथि
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत की मतदाता सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गयी है। आम मतदाता 18 जुलाई तक दावा आपत्ति कर सकेंगे। वार्ड संख्या 01 से 16 तक की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हुआ है। सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र-2, सूची में दर्ज नाम के विरुद्ध आपत्ति प्रपत्र-3 में भरकर दी जाएगी। इसे लेकर निबंधन सह अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा ने जारी पत्र में बताया कि आपत्ति प्रखंड कार्यालय के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार के कक्ष में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मिल सकते हैं। रिवाइजिंग अथॉरिटी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार के समक्ष दावा एवं आपत्ति दायर की जा सकती है।




Recent Comments