
पानापुर(सारण )स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बीडीओ मो.सज्जाद ,सीओ रणधीर प्रसाद सहित 17 प्रखंड सह अंचलकर्मियो को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया ।अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ . जे ए गोस्वामी ने बताया कि वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में यहा के अधिकारियों और सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के टीके दिए जा रहे है ।इसी के तहत शनिवार को बीडीओ एवं सीओ के अलावे प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों को टीका लगाया गया।टीका लेने के पश्चात दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि आज सुखद अनुभूति हो रही है।उन्होंने कर्मियों से इस टीकाकरण अभियान के बारे में आम लोगो को जागरूक करने की अपील की।




Recent Comments