परवेज अख्तर/सिवान:
सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाडी मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई. इस मामले में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों में पूर्व से चल रहा विवाद अचानक मारपीट में बदल गया. मामले में बताया जा रहा हैं कि गांव के रूपचंद भगत का पुत्र आजाद कुमार और धनंजय कुमार अपने दरवाजे पर बैठे थे. उसी दौरान गांव का ही पिंटू राम दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर पिंटू राम मारपीट करने लगा. जिसमें उसके साथ मिंटू राम, सूरज राम और गुड्डू राम ने मिलकर तलवार से मारकर घायल कर दिया. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगी. जिसके बाद दोनों पक्ष इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. इलाज के बाद दोनों पक्षों ने मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के तरफ से शराब का कारोबार किया जा रहा था और आपसी वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई. इस मामले में थाना अध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि अभी दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन मिला है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
———————