
गोरखपुर , 2 अप्रैल 2020 – पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस चुनौती से निपटने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर स्तिथ ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय तथा मंडल चिकित्सालय , बादशाह नगर/ लखनऊ, वाराणसी, इज्जतनगर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इन चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में वेंटीलेटर, हैंड ग्लव्स, फुल बॉडी सुइट के साथ ही मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।
गोरखपुर स्तिथ ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में 5 , मंडल चिकित्सालय बादशाह नगर/लखनऊ में 3, इज्जतनगर में 5 तथा वाराणसी में 3 वेंटीलेटर लगाए गए हैं तथा मंडल चिकित्सालय वाराणसी में शीघ्र ही 3 और वेंटीलेटर लगा दिए जाएंगे। मेडिकल एवम् पैरामेडिकल कर्मचारियों हेतु मुख्यालय एवम् तीनों मंडल चिकित्सालयों में 17435 ग्लव्स उपलब्ध कराए गए हैं और शीघ्र ही 27000 ग्लव्स और उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसी प्रकार इन चिकित्सालयों में एन-95 श्रेणी के 357 तथा अन्य श्रेणी के 36750 मास्क हैं। शीघ्र ही एन-95 श्रेणी के 2700 एवं अन्य श्रेणी के 49200 मास्क उपलब्ध हो जाएंगे। इन चिकित्सालयों में 73 फुल बॉडी सुइट हैं तथा 2700 और फुल बॉडी सुइट की उपलब्धता हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय सहित तीनों मंडलों तथा यांत्रिक कारखाना गोरखपुर एवम् इज्जतनगर में 4000 मास्क तथा 220 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया गया है। इनपुट- पंकज कुमार सिंह,मुख्य जनसंपर्क अधिकारी




Recent Comments