वाराणसी मंडल में प्रवीण कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) का कार्यभार किया ग्रहण

वाराणसी 25 अप्रैल, 2019: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार न दिनांक-25.04.19 बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) का कार्यभार ग्रहण किया । इसके पूर्व आप उप मुख्य डिज़ाइन इंजीनियर/डी.रे.का. के पद पर कार्यरत थे ।
09 जुलाई,1972 को जन्मे श्री प्रवीण कुमार ने बी.ई.(Mechenical Engg) एन.आई.टी. पटना से प्राप्त की है । प्रवीण कुमार भारतीय रेल सेवा मेंIRSME( Indian Railway Services ofMechenical Engineering) के माध्यम से वर्ष 1997 में आये । आप ने रेल सेवा का आरंभ सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर/कैरेज एंड वैगन/पूर्व मध्य रेलवे/सोनपुर मंडल से किया । तत्पश्चात वे सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर/डीजल/इज्जतनगर , इलेक्ट्रिकल मेकेनिकल इंजीनियर/पूर्वोत्तर रेलवे/गोरखपुर ,उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/डीजल/पूर्वोत्तर रेलवे/गोरखपुर ,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ओ&एफ/पूर्वोत्तर रेलवे/वाराणसी,उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/कैरेज&वैगन/पूर्वोत्तर रेलवे/गोरखपुर ,उप मुख्य परियोजना प्रबंधक/मॉडिफिकेशन/डी.रे.का. ,उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/डी.रे.का.,उप मुख्य क्वालिटी प्रबंधक/डी.रे.का. के विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है । आपने मलेशिया एवं सिंगापूर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रशिक्षण प्राप्त किया है । आप रेलवे के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय है । आपको प्रशासन एवं प्रबंधन का गहन अनुभव है ।