ज्वेलरी से अपराधियों ने पिस्टल के बल छीने नगदी व मोबाइल , जख्मी व्यवसायी का मशरक में चल रहा है इलाज

मशरक(सारण):मशरक -मलमलिया एसएच – 73 पर सियरभुक्का गांव के पास ब्यवसायी योगेन्द्र प्रसाद को तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर घेर लिया। बताया जाता है की अपराधीयों ने चार हजार रूपया नगद, दो मोबाइल व दुकान का चाभी छीन कर फरार हो गये। घटना शुक्रवार के देर रात की बताई जा रही है। सूचना पाकर मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुँची। तब तक सभी अपराधी फरार हो गये थे। घायल ब्यवसायी योगेन्द्रप्रसाद का मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है।
ब्यवसायी योगेन्द्र प्रसाद मशरक तक्थ गाँव के निवासी है। जो बहरौली बाजार पर ज्वेलरी दुकान चलाते है। दुकान बंद कर मशरक तक्थ गाँव स्थित अपने घर लौट रहे थे।
घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।




Recent Comments