गड़खा। गड़खा प्रखंड के रामगढ़ा में रविवार को स्व० यदुवंशी राय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। संयोजक रंजीत यादव ने बताया कि शिविर में सभी बीमारियों का जांच नि:शुल्क की जाएगी तथा दवा वितरण की जाएगी। शिविर का उद्घाटन मढ़ौरा आरजेडी विधायक जितेन्द्र कुमार राय करेंगे।