लियो क्लब ने लगाया नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंप

छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा इनई स्थित फ्लोरेंट रैडीएन्ट पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंंप लगाया गया, जिसमें डेंटीस्ट डा राहुल सिंह एवं डा आशुतोष सिंह के द्वारा लगभग 100 बच्चों के दाँतो की जाँच कर उन्हें दाँतों से संबंधीत उचित सुझाव एवं नि:शुल्क दवा लियो क्लब के तरफ से उप्लब्ध कराई गई ।

कार्यक्रम की शुरुवात क्लब के चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी एवं स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।
मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा स्वास्थ्य से संबंधीत नि:शुल्क कैंंप ग्रामिण क्षेत्रों में समय-समय पर लगाया जाता है जिससे कि लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें एवं उन्हें स्वस्थ रहने हेतू जागरुक भी किया जाता है ।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ, चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी, उपाध्यक्ष लियो धनंजय कुमार,सचिव लियो आलोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, लियो नारायण कुमार, लियो अनुरंजन कुमार, लियो शमी, लियो प्रकाश, लियो चंदन, लियो रंजीत के साथ-साथ विधालय के शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित थें ।

उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव लियो आलोक गुप्ता ने दी ।