मढ़ौरा में एसडीओ के नेतृत्व में सद्भावना मार्च का हुआ आयोजन

मढ़ौरा (सारण) :मंगलवार को राष्ट्रीय एकता , मैत्री, सद्भाव को कायम रखने के उद्देश्य से मढ़ौरा में एसडीओ के नेतृत्व में सद्भावना मार्च का आयोजन हुआ।मार्च सुबह मेंं गढ़देवी चौक से शुरू होकर डबरा नदी पुल तक आया ।


जिसमें एसडीओ विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व मेंं काफी संख्या में छात्र छात्राएं, खिलाड़ी, गणमान्य लोग और अधिकारी शामिल हुये।इस मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकरी अनिल कुमार , शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह , सुजीत कुमार सिंह , गणमान्य लोगों मेंं प्रो. गोरा बाबू , जेपी सिंह वीरेंद्र राय , सोनू सिंह सहित दर्जनो की संख्या मेंं स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे।
मढ़ौरा में एसडीओ के नेतृत्व में सद्भावना मार्च का हुआ आयोजन




Recent Comments