दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

स्थानीय अस्पताल रोड स्थित नारायणी सुपरस्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क BMD हड्डी जाँच शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के संचालक हड्डी जोड़ रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ व IMA मीडिया प्रभारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आज के इस शिविर के माध्यम से यहाँ पर आए हुए सभी मरीजों एवं उनके अभिभावकों का निःशुल्क BMD जाँच किया गया। जरूरतमन्दों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया।
डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 40 वर्ष के ऊपर के 70 प्रतिशत लोगो मे हड्डी में कमजोरी पाई जा रही है। हड्डी में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग हो जाते है
बचाव के लिए नियमित व्यायाम, दूध का सेवन, अल्कोहल से परहेज, नियमित BMD जाँच जरूरी है।