
भेल्दी(सारण)। कोरोना वायरस का संक्रमण से पूरे देश में खौफ का माहौल बनी हुई है। भेल्दी बाजार पर आयोजित होने वाले राम नवमी के अवसर पर श्रीराम जन्म जन्मोत्सव शोभायात्रा जुलूस को कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सोमवार को हिंदू जागृति संघ ने कार्यक्रम जुलूस को रद्द करने का निर्णय लिया। वही इस संबंध में सोशल मीडिया और मैसेज के माध्यम से आसपास लोगों को रदद् कार्यक्रम होने की सूचना साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपने घर में ही पूजा हवन करके कोरोना हराने एवं अपने देश को सुरक्षित करने की अपील की जा रही है।बैठक में अध्यक्ष मुन्ना भाई अमित कुमार संदीप कुमार ज्योतिशरण कुमार समेत अन्य मौजूद थे। बता दें कि भेल्दी में पिछले कई वर्षों से भव्य शोभायात्रा जुलूस निकलती थी।




Recent Comments