
सारण/तरैया
राजद नेता तेजप्रताप यादव व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने रेफरल अस्पताल तरैया का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल के जर्जर भवन को देखकर कहा की कभी भी घटना घट सकती है।उन्होंने अस्पताल के जर्जर भवन के स्थिति के बारे में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीनाथ प्रसाद से पूछा तो प्रभारी ने बताया कि अस्पताल के जर्जर भवन की सूचना वरीय पदाधिकारियों को भेज दी गई है।लेकिन अब तक कोई पहल नही किया गया है।तब उन्होंने कहा कि इसकी लिखित सूचना हमे दीजिए।उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण किया।कोरोना काल में सरकार ने प्रति विधायक से दो-दो करोड़ रुपये लिया गया है।इसके बावजूद भी अस्पताल में कोई सुबिधा नही है।बिहार सरकार ने विकास के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति किया है।अस्पताल के एएनएम ने समान काम समान वेतन के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन दिया।उक्त मौके पर राजद विधायक जितेन्द्र राय, राजद जिला प्रवक्ता रवि राय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव,शशिरंजन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments