अमनौर के मनोरपुर झखडी में घटिया निर्माण पर दूसरी बार काम रोक ग्रामीणों ने किया प्रदर्श

अमनौर – प्रखंड के मनोपुर झखडी पंचायत अन्तर्गत झखडा शिव मंदिर पोखरा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्माण हो रहे सीढ़ी घाट में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने दुसरी बार कार्य रोक जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मालूम हो कि उक्त निर्माण कार्य मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत लगभग सात लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है. जिसमें मानक के अनुरूप न कर घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने को लेकर दस दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए काम रोक दिया था. मगर गुरुवार को फिर संवेदक द्वारा सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य किया जा रहा था. जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच इसका विरोध करने लगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीढ़ी घाट के निर्माण कार्य प्राकलन का बीना बोर्ड लगाये किया जा रहा है. उसमें भी घटिया सिमेंट, घटिया बालू, एवं अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. जबतक मानक के अनुरूप काम नहीं किया जायेगा तबतक काम बंद रखा जायेगा. लोगों ने इसकी सूचना अमनौर विधायक को दिया. सुचना मिलने के बाद मौके पर अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा पहुंचे. जहां लोगों ने विधायक से पहले बने सीढ़ी घाट तथा तत्काल में कार्य में लिये जा रहे सामग्री दिखाते हुए कहा कि सीढ़ी निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. जिसे देखकर विधायक ने संवेदक को जमकर फटकार लगाई और कहा कि पहले बने सीढ़ी घाट को फिर से तोड़कर बनाने तथा जो निर्माण हो रहे हैं उसे भी मानक के अनुरूप बनाने के लिए बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायगा. इधर विधायक के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए.
निर्माण कार्य रोक विरोध प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से नीरज सिंह, रामाशंकर सिंह, पवन शुक्ला, धीरज सिंह, सोनू सिंह, विष्णु देव सिंह, परमा सिंह,मोनू सिंह, चन्दन सिंह, रवि सिंह, रूपक सिंह हरेन्द्र सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल थे.