रूडी की पहल से मृतक के परिजन को चार लाख की मुवावजा राशि देगा बिजली विभाग, राशि स्वीकृत
छपरा:दरियापुर प्रखंड के मुजोना पंचायत के धर्मगात टोला में बिजली के करंट से मृतक परिजन को बिजली विभाग चार लाख की आपदा राशि देने की स्वीकृति दी गई है।इसकी पहल स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिभाग से सीएमडी से बात कर किया।तबजकर पीड़ित परिवार को चार लाख की राशि देने की स्वीकृति मिली है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अन्य भाजपा के कार्यकर्तओं और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मृतक बिहारी राय के परिजन को सहायता राशि का स्वीकृति पत्र घर जाकर सौंपा।बता दे कि श्री बैजनाथ राय के पुत्र बिहारी राय की मौत 11हजार वोल्ट के तार के चपेट में आ जाने से हो गई थी।जिसकी जानकारी सांसद श्री रूडी को देकर मदद की मांग की गई थी।जिसको लेकर सांसद ने पहल कर मुवावजा राशि की स्वीकृति बिजली बिभाग से प्रदान कराया।




Recent Comments