✍️परवेज अख्तर/सिवान:

जीरादेई।  प्रखंड क्षेत्र के पुखरेडा गांव में सोमवार  की सुबह एक दिवसीय राम कथा का आयोजन  भाजपा युवानेता  राजेश कुमार के द्वारा आयोजित किया गया ।अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक व मानसमर्मज्ञ परम् पूज्य राजन जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों को गिनना असंभव है ,परंतु उनके गुण प्रोत्साहन ,रणनीति श्रीराम को प्रबंधक गुरु की संज्ञा दिलाता है ।महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम का सबसे बड़ा गुण दूसरों को प्रोत्साहित करना था ।ये कार्य उन्होंने बचपन से ही किया ।अपने दोस्तों ,भाइयों ,अयोध्यावासीयों को समय समय पर प्रोत्साहित किया ,तभी तो बानर व भालू जैसे मामूली से समझे जाने वाले जीवों ने भी लंका की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई ।श्री महाराज ने बताया कि यदि श्रीराम चाहते तो क्षणभर में लड़ाई को खत्म कर सकते थे ,परन्तु वे जनमानस को इतना ताकतवर बनाना चाहते थे ताकि वे राक्षकों से न डरें ।इसलिये उन्होंने हर एक को युद्ध में पराक्रम दिखाने का मौका दिया ।दया के सागर श्रीराम ने हर अच्छे कार्य का श्रेय दूसरों को दिया ।रावण वध ,लंका विजय का श्रेय गुरु वशिष्ठ व भालू एवम बानरों की सेना को देते है ।भगवान श्रीराम दोस्त एवम दुश्मन दोनों के मूल्य को समझे तभी तो मृत्यु शैय्या के निकट रावण के पास लक्ष्मण को ज्ञान की बातें सीखने के लिये भेजे।महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीराम दूरदृष्टि रखते थे ।वे जानते थे कि जनसमुदाय के लिये राक्षस जाति का समूल नाश जरूरी है ।उनके राज्य में शेर बकरी एक घाट पर पानी पीते थे ।श्रीराम का विचार था कि जिस देश की जनता दुखी होगी वहाँ का राजा नरक का भागी होगा ।राजन जी महाराज ने कहा कि राम राष्ट्रवाद के परिचायक है  तथा इनका जीवन शांति व अमन का पैगाम दिलाता है और श्रीराम कथा तो कामधेनु 
है । जय प्रकाश उच्च विद्यालय  विजयीपुर के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने   शाल व  प्राचीन कुसीनारा का एक अध्ययन पुस्तक सप्रेम भेंट किया वही नगरवासियों ने  भी श्री राजन महाराज का भव्य स्वागत किया ।इस मौके पर  रेल मंत्री के निजी सचिव  हरिचरण सिंह ,      , आचार्य अवधकिशोर ओझा , राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर राय , राणा प्रताप सिंह ,कृष्ण कुशवाहा , अरुण गुप्ता , दिलीप राय ,अर्जुन कुशवाहा ,  भाजपा नेता रमेश  कुमार सिंह उर्फ पिंटू जी ,डॉ रामा जी सिंह ,अजित पांडेय राजेश कुमार ,मनोज राम , व्यास हरेराम शर्मा ,प्रमोद शर्मा , मुसाफिर कुशवाहा , गोविंद शर्मा ,श्याम लाल कुशवाहा ,अंकित ओझा ,बंधु तिवारी ,मनोज मांझी ,ललन चौहान ,घनश्याम सिन्हा , अंगद प्रसाद के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।