रामपुर अटौली पंचायत के पूर्व मुखिया को मातृ शोक
#संवेदना जताने वालों का लगा तांता
इसुआपुर(सारण) . रामपुर अटौली पंचायत के पूर्व मुखिया अच्छेलाल राय की 105 बर्षीया माता देवरनीयां कुंवर की मृत्यु गुरूवार की रात हो गई .उनके निधन की खबर सुनकर राजनेता ,पंचायत प्रतिनिधि समेत सैकड़ों की संख्या में समर्थक उनके पैतृक आवास महुली गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की .हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ शवयात्रा निकाली गई.अंतिम संस्कार रिविलगंज घाट पर किया गया .शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ,प्रमुख मितेन्द्र कुमार यादव ,पूर्व विधायक जनक सिंह ,जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ,पूर्व प्रमुख हरेन्द्र सिंह ,मुखिया धनंजय पाण्डेय ,सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा ,गजेन्द्र सिंह ,बीगन मॉझी ,रंगलाल राय ,पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह ,रामप्रकाश दास ,राजदेव राय ,मनोज राय ,जिला पार्षद प्रियंका सिंह ,अरविन्द चौरसिया मनोज साह मुख्य रूप से शामिल थे .




Recent Comments