पानापुर (सारण)बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार थानाक्षेत्र के ग्यारह उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार से 9वीं की परीक्षा शुरू हो गया ।परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में विज्ञान तथा द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा शांति पूर्वक समपन्न हो गया।ग्यारह उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित कुल 2360छात्र/छात्राओं में से कुल 2287 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा दिया।इस प्रकार परीक्षा के पहले दिन 96.9प्रतिशत छात्र/छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए।पहली बार ओएमआर सीट पर परीक्षा में कुछ कठिनाइयां हुई, लेकिन शिक्षकों की मदद से सबकुछ ठीक ठाक हो गया।बोर्ड के इस प्रकार के पहल को बहुत लोगों ने सराहा कि इससे बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिये पुरी तरह से तैयार हो जायेगें।