
मानव श्रृंखला जागरूकता रथ को पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
तरैया(सारण)16.01.2020:
प्रखंड के फरीदनपुर मठिया बाज़ार से मानव श्रृंखला जागरूकता रथ को गुरुवार को अमनौर पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जदयू नेता ने बताया कि जल जीवन हरियाली के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला के लिये यह रथ गांव- गांव घूमकर लोगो को जागरूक कर रहा है।गुरुवार को अरदेवा,फरीदनपुर, शीतलपुर, सगुनी,जिमदाहा,माधोपुर, डुमरी,उसरी,रजवारा आदि गांवों का दौड़ाकर मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिये लोगो को जागरूक किया।




Recent Comments