छपरा: रविवार को सारण के गडखा प्रखंडअंतर्गत गगणदेव नारायण सिह उच्च विद्यालय धनौडा के प्रांगन मे राधेश्याम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से सीता सिंह की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य मे पटना उच्च न्यायालय के आधा दर्जन न्यायमूर्तियो के कर कमलो से मेधा छात्रवृति एवं ट्राफी व निःशक्त व जरूरतमंद सैकडो लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।समारोह की शुरूआत गगणदेव नारायण सिंह को माल्यार्पण व उपस्थित गणमान्य लोगो को अंगवस्त्र भेंट से शुरू हुआ।

विदित हो कि सदर प्रखंड के डुमरी उच्च विद्यालय, नराॅव उच्च विद्यालय व गगणदेव नारायण सिह उच्च विद्यालय के संयुक्त रूप से मैट्रिक मे टापर्स रहे छात्र -छात्राओ को मेधा छात्रवृति व ट्राफी प्रदान की जाती है सांथ ही एक दशक से अधिक समय से आस-पास के एक दर्जन पंचायतो के निःशक्त व जरूरत मंद लोगो के बीच प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण किया जाता है।इसके अलावे विक्लांग व्यक्तियो को कंबल के सांथ नकद राशि भी दी जाती है।इसके अलावे ट्रस्ट आस पास के गाॅवो से संबद्ध किसी प्राकृतिक आपदा मे पीडित पडिवार को सहयोग के लिए मानव संसाधन के रक्षार्थ सहयोग करता है।