
• मांझी व महम्मदपुर टीम बनी उप विजेता
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)। लाकठ छपरा खेल के मैदान मे सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में परंपरागत आयोजित एक द्विवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सीधा फाइनल मुकाबला में बिगहां व रामपुर गांव ने राठौर शील्ड पर अपना कब्जा जमाया. खेल के प्रथम चरण में खेले गए मांझी बनाम बिगहां के बीच खेल गए मैच में बिगहां की टीम ने मांझी की टीम को शुन्य के मुकाबले एक गोल दाग कर विजेता घोषित हुई जबकि मांझी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोई गोल नहीं कर सकी. वहीं द्वितीय चरण में खेले गए खेल में रामपुर व महम्मदपुर ने रोमांचक प्रदर्शन किया और रामपुर की टीम ने शुन्य के मुकाबले ताबड़तोड़ 03 गोल दाग कर महम्मदपुर की टीम को हराकर राठौर शील्ड पर अपना कब्जा जमाया. इसके पूर्व मैच का उद्घाटन एकमा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर सिंह मुन्ना ने टाॅस के बाद शाॅट मारकर किया. उद्घोषणा उपेन्द्र पांडेय ने और निर्णायक का कार्य दारा सिंह ने किया. आयोजन समिति की ओर से विजय सिंह व कमलेश सिंह ने सम्मानित लोगों को शाॅल से सम्मानित किया.
मौके पर स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह जीतेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया किशुन सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजनाथ सिंह, अनिल सिंह, भीम सिंह, बिपीन सिंह, धबाकी बाबा,अशोक सिंह,मुरली सोनी,मुकुल सिंह, आदि मौजूद थे.




Recent Comments