
महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह ने छपरा विधिमंडल के मार्फत जरुरतमंद अधिवक्ताओं को आर्थिक सहयोग देने की शुरु की पहल
छपरा। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश भर में लॉकडाऊन ने दैनिक आय से परिवार का भरण पोषण करने वाले अधिवक्ताओं के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा कर दी है। छपरा विधि मंडल के अधिवक्ताओं को आर्थिक संकट काल में फौरी मदद के लिए महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह ने बड़ी पहल की है जिसके बाद विधिमंडल की आय के संसाधन वकालतनामा, बेलबाँड और हाजिरी फार्म की बिक्री की राशि में से जरुरतमंद अधिवक्ताओं के बीच वितरण की विधिवत प्रक्रिया शुरु गयी। इसके तहत लॉकडाउन के कारण आमसभा से डिजीटली वार्ता कर अनुमोदन प्राप्त किया गया। जिसके बाद महासचिव के संबंधित पदधारकों को आय और संभावित आवश्यक व्यय का आंकलन कर शेष राशि को अधिवक्ताओं के बैंक खातों में अंतरण का आदेश दिया है। महासचिव ने संबंधित पदधारकों को ये कार्रवाई दो दिनों में सम्पन्न करने का निर्देश दिया है।
विधिमंडल के ह्वाट्स एप्प ग्रुप के माध्यम से महासचिव ने आमसभा की सहमति के लिए संदेश भेजा था।
बहरहाल इसके बाद छपरा विधिमंडल से जरुरतमंद अधिवक्ताओं को इस संकट काल में आर्थिक मदद की प्रक्रिया शुरु हो गयी है।
महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि अगले दो दिनों में छपरा विधिमंडल के नियमित अधिवक्ताओं के खातों में राशि अंतरित कर दी जाएगी।
महासचिव के इस प्रयास की बार के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सराहना की है और साधुवाद दिया है।




Recent Comments