
छपरा : राजद के आह्वान पर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे पूरे बिहार भर में राजद के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ” थाली पिटो ” कार्यक्रम आयोजित कर के केन्द्र मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया ।
इस मौके पर सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता रंजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानों पर राजद कार्यकर्ताओं व समर्थको ने बिहार के किसानों, कामगारों, बेरोजगार नोजवानों, गरीब, प्रवासी बिहारी मजदूरो बेबस और कमज़ोर लोगों को सम्मान,रोजगार एवं अधिकार दिलाने के लिये थाली पिट कर केंद्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए एकमा विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता रंजीत सिंह ने कहा कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों ,किसानों, कामगारों, बेरोजगार नोजवानों, गरीब बेबस और कमज़ोर लोगों के हक की रक्षा के लिए आज राजद के द्वारा
गरीब अधिकार दिवस का आयोजन किया है । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने आज एकमा विधानसभा क्षेत्र के गांव – गांव में थाली पीटकर केन्द्र व राज्य की निकम्मी सरकार का विरोध किया ।





Recent Comments