लियो क्लब ने ईद के एक दिन पूर्व ज़रूरतमंद लोगों में बिखेरी मुस्कान:
छपरा (सारण): अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की स्थानीय इकाई लियो क्लब ने आज शुक्रवार को ईद के एक दिन पूर्व ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का सरहानीय कार्य किया है, एकतरफ जहाँ मुस्लिम निर्धन परिवार को ईद के उपलक्ष्य में दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तु और खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराई गयी, तो वहीँ दूसरी तरफ ईद में प्रयोग लायी जाने वाली सेवई का भी वितरण किया गया,
दैनिक उपयोग में लायी जाने वाली चीज़ों को पाकर निर्धन परिवार की महिलाओं ने सामाग्री पाकर लियो क्लब को धन्यवाद किया उन सभी महिलाओं के चेहरे पर ख़ुशी के भाव थे.
उक्क्त अवसर पर लायंस क्लब 322 E के निर्वाचित गवर्नर व प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्क्त मुस्लिम परिवार एवं छपरा शहरवासियों को आपसी भाईचारे के पर्व ईद की बधाई देते हुए कहा की सभी धर्म एक जैसे हैं और सभी धर्म का सम्मान होना चाहिए.
उक्क्त अवसर पर संस्था के अद्य्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने बताया कि हमेशा की तरह लियो क्लब समय समय पर ऐसी गतिविधियां करता चला आ रहा है जिसकी समाज में आवश्यकता है, श्री अग्रवाल ने बताया कि उनके सदस्य सदैव ही समाज सेवा में तत्पर रहते हैं.
उक्क्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब 322 E से निर्वाचित गवर्नर व बिहार के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक लायन डॉ एस के पांडेय, लियो चेयरपर्सन व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक लायन डॉ नविन द्विवेदि, लायन गणेश पाठक, कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ, साकेत श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, विक्की गुप्ता, विकास समर, सनी पठान, रोहित प्रधान, अनुरंजन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
उपर्युक्त जानकारी जन संपर्क पदाधिकारी लियो अली अहमद ने दी…