यूरिया का वितरण

✍परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : प्रखंड परिसर स्थित बिस्कोमान बिहार एवं झारखंड कृषक सेवा केंद्र हुसैनगंज में सरकारी दर पर किसानों को यूरिया का वितरण किया जा रहा है। बिस्कोमान प्रबंधक अनूप कुमार ने बताया कि इसमे दो प्रकार के खाद उपलब्ध है। इंपोर्टेड और नीम कोटेड सभी बोरों का वजन 45 किलोग्राम है जो सरकारी दर 265 रुपए में प्रत्येक किसान के लिए उपलब्ध है। कुमार ने बताया कि अब तक लगभग एक हज़ार किसान इसका लाभ उठा चुके हैं।
—-