युवाओं ने दिखाया करतब
आंदर (सिवान) : असांव बाजार में शुक्रवार को प्रशासन की देखरेख में महावीरी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस मौके पर युवाओं ने
अपना करतब दिखा लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मेले में तीन अखाड़े निकाले गए थे। विधि-व्यवस्था में सीओ रामेश्वर राम, थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम,एएसआइ सुधीर कुमार, अजय कुमार रंजन, कमरुद्दीन अंसारी,शत्रुघ्न सिंह, विनय पासवान, अखाडा मालिक मुन्ना कुमार रौनियार, टुनटुन श्रीवास्तव, रामप्रवेश भगत, प्रहलाद कुमार,नीलेश कुमार दुबे, विक्की कुमार, छोटे मिश्रा, अनिल गुप्ता,गुड्डू कुमार, कुमार सौरभ समेत काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।




Recent Comments