
पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम में भेजा
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में शनिवार को शौच करने गये युवक की नहरी में लगें पानी में डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में लाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पूर्वी पंचायत के हनुमानगंज गांव के वार्ड-14 के निवासी नागेन्द्र राय के 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार यादव के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि गांव के बगल नहरी पर शौच करने गया था वही नहरी में लगें पानी में गिरकर डूब गया घंटों बाद परिजनों द्वारा खोज बीन की गई तों पानी में डूबे अवस्था में पाया गया जिसे पीएचसी लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृत युवक के डूबने से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की अभी शादी नहीं हुई है। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।




Recent Comments