
मांझी। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में जरूरत मन्द गरीबों के लिए समाजसेवी चौतरफा मदद कर रहे हैं। गुरुवार को अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों ने लगभग दो दर्जन गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया। उधर प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष ने बीस गरीबो के बीच मुफ्त राशन का वितरण किया। उन्होंने सभी डीलरों से बीस बीस गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने का आह्वान किया। पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज कृष्णा सिंह पहलवान ने भी दर्जनों गरीबों के बीच अनाज व साबुन आदि का वितरण किया। मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सुशील कुमार सुमन ने गोडा तथा खजुहट्टी के एक सौ गरीबों के बीच दस किलो चावल व दस किलो गेहूं का वितरण किया गया।




Recent Comments