*सीवान के दरौली का रोहित बना सेना में लेफ्टिनेंट*
*✍सीवान से अतुल श्रीवास्तव*
♨सीवान के दरौली निवासी उपेंद्र राय जो सेना में सुबेदार मेजर के पद पर कार्यरत है.उनके इक्कीस वर्षीय पुत्र रोहित राय ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर अपने परिवार के साथ- साथ पुरे जिले का नाम रौशन किया है.रोहित ने प्रथम प्रयास में हीं सेना में एनडीए की परीक्षा में सफल हो भारतीय सैन्य अकादमी देहरादुन में ओटीए ट्रेंगिंग पूरा कर सेना में ऑफिसर बने गए. रोहित ने प्राथमिक पढ़ाई दरौली के केशर शिक्षण संस्थान से पांचवी पढ़ कर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बैंगलुरु में बारहवीं तक पढ़ाई कर वर्ष 2013 में नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़ग वासला पूना में चयनित हो तीन वर्ष ट्रेंनिग के बाद भारतीय सेना अकादमी देहरादून में एक वर्ष ट्रेनिंग पूरा करने के बाद गत शनिवार को पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया जिसमें आर्मी चीफ जेनरल विपिन रावत ने परेड का सलामी लिया.इस वर्ष जो 423 युवा अफसर बनने बने है, उनमें दरौली का एक रोहित भी शामिल था. उसके बाद रोहित को मराठा लाईफ इंफेंट्री में लेफ्टिनेंट पर पोस्टिंग मिला.रोहित के पिता सूबेदार उपेंद्र राय का कश्मीर के उरी सेक्टर में पोस्टिंग हैं.उन्होंने ने बताया कि घर में फौजी माहौल होने के कारण रोहित का बचपन से ही मन में सेना में में जा देश सेवा की जज्बा था .यही कारण था कि रोहित बचपन में नाटक करने के दौरान एक फौजी का ही रोल अदा करता था.पिता व माता मंजू देवी ने अपने बेटा के सेना में अधिकारी बनने पर कशम परेड को देख कहा कि मेरे जैसे प्रत्येक माँ के बेटा भारत माता की आं बान व शान के लिए सेना में आए हैं. माता व पिता ने कहा कि अनुशासन, मार्गदर्शन व समय को महत्व देते हुए रोहित ने पढ़ाई किया. वहीं रोहित के बड़े पापा अशोक राय ने कहा कि बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का लड़का था. रोहित के देहरादून में पासिंग आउट परेड में सफल होने के बाद दादी प्रभावती देवी, पिता सुबेदार उपेंद्र राय माता मंजू देवी , भाई राहुल राय, बहन अलका सिंह जीजा ने शामिल हो गौरान्वित महसूस कर किया.वहीं रोहित के सेना में अधिकारी बन जाने से गांववासियों सहित मित्रों व रिश्तेदारों में हर्ष है.
*👉श्रीनारद संवाद सेवा*





Recent Comments