Θ बेतिया – संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद से विशाल का इस्तीफ़ा

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
पार्टी से लंबे समय से नाराज चल रहे हैं राष्ट्रीय आजाद मंच बिहार प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने आखिरकार बुधवार की शाम को युवा प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया।प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विशाल ने बताया कि अंतरात्मा की आवाज पर राष्ट्रीय आजाद मंच को अलविदा कहने का फैसला लिया है।संगठन में राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों की तानाशाही रवैया है और पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है लिहाजा अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन छोड़ देना ही समय अनुसार उचित था।बता दें कि युवा समाजसेवी विशाल कुमार मिश्र विगत 2 वर्षों से राष्ट्रीय आजाद मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष थे.उनके नेतृत्व में संगठन पश्चिम चंपारण से उठकर बिहार के कई जिलों तक पंहुचा। भविष्य की रणनीति पर सवाल पूछे जाने पर श्री मिश्र ने कहा कि सामाजिक भूमिकाओं में हमेशा सक्रिय रहेंगे अन्य किसी संगठन में शामिल होने से पूर्व अपने पुराने सहयोगीयों,दोस्तों,अभिभावकों और शुभचिंतकों से परामर्श के बाद ही कोई भी फैसला लेंगे।हालांकि सूत्रों की माने तो विशाल इस्तीफा देने से पूर्व कई घंटों तक भारतीय आजाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष और अपने सबसे पुराने साथी शैलेश दुबे से घंटो बातचीत किये,कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि श्री मिश्र अपने समर्थकों के साथ भारतीय आजाद मंच का दामन अगले हफ्ते थाम सकते हैं। उधर भारतीय आजाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश दुबे से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि श्री मिश्र का व्यक्तित्व विराट है,वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता भी है।ऐसे में अगर उनकी भारतीय आजाद मंच में शामिल होने की इच्छा होगी तो संगठन पूरे सम्मान के साथ उन्हें सदस्यता के साथ बड़ी जिम्मेवारी भी देगी।




Recent Comments