नालंदा : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का पचासा गांव के पास हुआ स्वागत
#तलवार व् पगड़ी भेट कर समर्थकों ने किया स्वागत

कुमुद रंजन सिंह/नालंदा।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर का रहुई प्रखण्ड काग्रेस अध्यक्ष चनदेश्वर सिंह ने पचासा गांव के पास एन एच पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ गुरुवार को पगड़ी व् तलवार भेंट कर स्वागत किया। बताते चले की राष्ट्रीय सचिव के नालन्दा दौरा में आने के दौरान कार्यकर्ता जगह जगह फूल मालाओ से स्वागत किये । इस अवसर पर आकाश कुमार साह, विवेक कुमार,ओम प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह,लाल बहादुर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।