मांझी(सारण)। बुधवार को महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सवा दो करोड़ की लागत से बनने वाले मांझी सोनबरसा पथ के निर्माण का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर इस मौके पर सोनबरसा ब्रम्हस्थान पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आजादी के बाद से राजनीतिज्ञों द्वारा उपेक्षित इस ग्रामीण सड़क का निर्माण होने से आसपास के पांच गांव के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपनी मांग मनवाने के लिए मतदान का बहिष्कार जैसा अब्यवहारिक निर्णय लेने से परहेज करें। सांसद कहा कि समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आचार्य केशवानंद गिरी के नाम पर इस सड़क का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार गांवों के विकास के प्रति लगातार प्रयासरत है। समारोह को सम्बोधित करते हुए सड़क निर्माण के संवेदक गुड्डू सिंह ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण के साथ पांच पुलियो का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। समारोह को हेम नारायण सिंह प्रमोद सिग्रीवाल अमर नाथ तिवारी उमेश गिरी पंकज सिंह शिवाजी सिंह अमरजीत सिंह जय किशोर सिंह भरत मांझी अशोक राम दीपक भारती तथा बबलू शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मनोज प्रसाद तथा संचालन मनोज पाण्डेय ने किया।