मढ़ौरा(सारण)।
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के अंतिम दिन नामांकन के दौरान मुख्य सड़क पर उमड़ी भीड़ से अनुमंडल कार्यालय के समाने मुख्य सड़क के आसपास जाम की स्थिति बन गई थी। अभ्यर्थियों के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे थे। सोमवार को मुख्य पार्षद पद के ललन राय, रंजीत कुमार, नागेन्द्र राय और ललन प्रसाद ने नामांकन दर्ज कराया। उपमुख्य पार्षद पद पर हैदर अली, नंदकिशोर साह, दिलीप कुमार साह, जयराम कुमार ,शैलेश साह, मुस्लिम मियां, दिलीप कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । वार्ड पार्षद के पद पर वार्ड संख्या 01 से राहूल देव,  वार्ड संख्या 03 से विजय नट, वार्ड संख्या 05 से सोना देवी, वार्ड संख्या 06 से बसंती कुमारी, सावित्री देवी, वार्ड संख्या 08 से बच्चियां देवी, वार्ड संख्या 11 से सुगी देवी ने अपना नामांकन दर्ज कराया ।