परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा नगर के थाना मोड़ स्थित एक निजी बैंक में अपने फंसे हुए पैसे को वापस पाने के लिए उपभोक्ताओं ने पुलिस की शरण ली है. यह मामला विंच निधि प्राइवेट बैंक से जुड़ा है. जिसमें मैरवा के सैकड़ों ग्राहकों का डेढ़ करोड़ से अधिक रुपया फंसा हुआ है. पीड़ितों का कहना है कि उनके द्वारा उक्त बैंक में पांच वर्ष पूर्व रुपए जमा किया गया था.\” बैंक ने अपने वादे के अनुसार ठीक-ठाक रिटर्न भी दिया. लेकिन तीन वर्ष पूर्व बैंक सबका पैसा लूटकर भाग गया. जब उपभोक्ताओं द्वारा अपने पैसे के लिए यूपी के बनकटा थाने के इंगुरी निवासी बैंक मैनेजर चंदन कुमार कुशवाहा से बात की गई तो वह पैसा वापस करने को लेकर नई-नई तारीखें देता रहा. लेकिन एक भी रुपया वापस नहीं दिया. अंततः पीड़ितों ने सोमवार की शाम को अपना पैसा ठगे जाने को लेकर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने आवेदन में अंकित नंबर पर बात किया. इसके बाद से नंबर बंद बता रहा है. पुलिस ने ग्राहकों से अपने स्तर से जांच करने की बात कही है.




Recent Comments