फतुहा(पटना)। नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह स्थित फतेहजामपुर इलाके की एक मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से दुकान से चुरायी गयी तीन कीमती मोबाइल को भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक फतेहजामपुर का ही राहुल कुमार है।
बताया जाता है कि फतेहजामपुर निवासी राजकुमार का एक मोबाइल दुकान है, जिसमें गिरफ्तार युवक दीवार में सेंध लगाकर घुस गया तथा मोबाइल चोरी करने लगा। लेकिन संयोग से एक ग्रामीण की नजर दुकान में लगायी गयी सेंध पर पड़ गयी। ग्रामीण को देखकर युवक मात्र तीन मोबाइल ही लेकर भागने लगा, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। दुकान मालिक राज कुमार ने इस संदर्भ में थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी है।




Recent Comments