
◆ करीब 7 एकड़ में लगी गेंहू की तैयार फसलों में आग, लाखों की क्षति
दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। प्रखण्ड के सरेया रत्नाकर पंचायत के गवन्द्री गांव में गुरुवार की दोपहर में तेज हवा के कारण खेत के ऊपर से गुजरी हुई बिजली की हाई टेंशन तार आपस में सम्पर्क में आ गए। जिसके शॉर्ट सर्किट कि चिंगारी से अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे करीब 7 एकड़ में लगी गेंहू की तैयार फसलें जलकर नष्ट हो गई है। आग कि तेज लपक देखकर ग्रामीण दौरे और आग बुझाने का प्रयास करने लगें। लेकिन उनका प्रयास असफल होने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को सूचना दिया। ग्रामीणों की सूचना पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड एवं पुलिस-प्रशासन की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग और फायर ब्रिगेड टीम के अथक प्रयास के बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कई एकड़ में लगी गेंहू की फसलें जलकर नष्ट हो चुकीं थी। इस अगलगी की घटना में ग्रामीणों के खेत में लगें लाखों रुपए की गेंहू की तैयार फसलें जलकर नष्ट हुई है। वहीं पूर्व मुखिया संजीव सिंह ने घटना की जानकारी तरैया सीओं को दिया तथा जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।




Recent Comments